
x
Jharkhand झारखंड: पुलिस झारखंड पुलिस ने प्रशिक्षण और रोजगार दिलाने के नाम पर एक निजी कंपनी द्वारा बंधक बनाए गए 62 युवकों को मुक्त करा लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में बिहार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंपनी के कर्मियों ने कुछ युवकों को बंधक बना रखा है, जिसके आधार पर पुलिस ने सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली के तमोलिया में किराए के मकानों में छापेमारी कर उन्हें मुक्त कराया। चांडिल अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अरविंद बिन्हा ने बताया कि युवकों को तीन किराए के मकानों में बंधक बनाकर रखा गया था और उन्हें परेशान किया जा रहा था।
एसडीपीओ ने बताया कि निजी कंपनी के सुपरवाइजर और अन्य संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार लोग बिहार के भागलपुर और गयाजी जिले के निवासी हैं। पुलिस ने कंपनी के 33 दस्तावेज भी जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
TagsJharkhandपुलिसबंधकयुवकोंमुक्त3 गिरफ्तारJharkhandPoliceHostageYouthsFreed3 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





