
x
Jharkhand झारखंड: राजधानी रांची में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक रथ मेला 2025 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में कल गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में रथ मेला के दौरान प्लास्टिक बैग, डिस्पोजेबल गिलास, प्लेट, चम्मच आदि के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेले में दोना, पत्तल, बांस या मिट्टी के बर्तन जैसे पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का ही उपयोग किया जाए|
निर्देशों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और स्टॉल सील करने की चेतावनी दी गई है. जारी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी टीम का गठन किया जाएगा. मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. रथ यात्रा के दौरान आसपास मांस, मछली और शराब की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध रहेगा. जगन्नाथपुर रथ मेला में साफ-सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम की ओर से टीम बनाई जाएगी. 27 जून से 5 जुलाई तक मेला परिसर और संपर्क पथों की प्रतिदिन दो शिफ्टों में नियमित सफाई की जाएगी|
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डीप बोरिंग और पेयजल आपूर्ति के लिए बिजली या जेनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। रथ यात्रा मार्ग पर मिट्टी, बजरी या पत्थर का चूरा बिछाने का निर्देश दिया गया है। मेले में साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए बायो टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांच मोबाइल टॉयलेट और जलापूर्ति की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
Next Story





