
x
Jharkhand झारखंड: हजारीबाग जिले के डेमोटांड़ स्थित शक्ति ऑटो मोबाइल्स पेट्रोल पंप और शहर स्थित कारगिल पेट्रोल पंप के संचालक शिव शंकर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में शिव शंकर की मौत हो गई। घटना एनएच 33 हजारीबाग-रामगढ़ मार्ग पर मुकुंदगंज चौक के पास हुई।
मुफस्सिल पुलिस के अनुसार, शिव शंकर अपनी वैगनआर कार से डेमोटांड़ से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुकुंदगंज चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बालू लदे एक हाइवा ने कार को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल गश्ती दल मौके पर पहुंचा और शिव शंकर को घायल अवस्था में अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
TagsJharkhandव्यवसायीमौतJharkhandbusinessmandeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





