
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र स्थित ईसीएल की राजमहल परियोजना में ठेका संचालित कंपनी अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के लालघुटवा लोहंडिया के मध्य स्थित डंपिंग एरिया में दिनदहाड़े गोलीबारी और आगजनी की घटना सामने आई है।घटना के दौरान दो हथियारबंद अपराधियों ने डोजर ऑपरेटर को भागने को कहा और डोजर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक अपराधी ने पास खड़े दूसरे डोजर पर फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई और सभी कर्मी अपनी जान बचाने के लिए गार्ड रूम की ओर भागे।
घटना की सूचना मिलते ही महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह और बोआरीजोर थाना प्रभारी आशीष यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से पेट्रोल की बोतल, माचिस और डोजर के केबिन में फंसी गोली बरामद की है। सीडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने डंप एरिया में पहुंचकर फायरिंग की और डोजर में आग लगाने का प्रयास किया। मामले की छानबीन की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsJharkhandECLडंपिंग यार्डफायरिंगdumping yardfiring जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





