झारखंड

Jharkhand: दंपत्ती का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

Sarita
28 April 2025 8:45 AM IST
Jharkhand: दंपत्ती का  शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के लातेहार जिले में एक दंपत्ति का शव उनके घर से बरामद किया गया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक पति-पत्नी के हाथ में सिंदूर था, जबकि पति के गले में भी सिंदूर मिला. जानकारी मिलते ही बरियातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक दंपत्ति के शवों को कब्जे में ले लिया. इसके बाद घर के उस कमरे की गहन जांच की गई, जहां दोनों पति-पत्नी के शव संदिग्ध हालत में मिले थे. मृतक दंपत्ति की पहचान लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के हेसला गांव निवासी प्रसादी साव और उसकी पत्नी कुर्मी देवी के रूप में हुई है|
मृतक दंपत्ति अपने बेटे से अलग दूसरे घर में रहते थे. इधर, मृतक के बेटे और अन्य परिजनों ने दोनों की सुनियोजित हत्या की आशंका जताई है. दूसरी ओर, ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों पति-पत्नी की मौत काले जादू के कारण हुई है. चूंकि दोनों के हाथ में सिंदूर मिला, जबकि पति के गले में भी सिंदूर मिला. फिलहाल बरियातू थाने की पुलिस दंपत्ति की हत्या और आत्महत्या समेत सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की गुत्थी सुलझ पाएगी।
Next Story