
x
Jharkhandझारखंड: पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. गोईलकेरा प्रखंड अंतर्गत संतरा वन क्षेत्र में रविवार सुबह एक दंतैल जंगली हाथी के हमले से 47 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि उसका पति और 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है|यह घटना गोईलकेरा थाना क्षेत्र के संतरा वन अंतर्गत अमराई कितापी गांव के तोपनोसाई टोला की है. जहां रविवार सुबह एक परिवार के सभी सदस्य अपने घर के पास मौजूद थे. तभी अचानक जंगल की ओर से निकले दंतैल हाथी ने हमला कर दिया|
हाथी ने महिला को अपनी सूंड में पकड़ा और पटक कर मार डाला. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. महिला को बचाने पहुंचे उसके पति रंजन टोपनो और 10 वर्षीय बेटा भी हाथी के हमले की चपेट में आ गए. दोनों को गंभीर चोटें आईं|घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिता-पुत्र को पहले चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया| लगातार हो रहे हाथियों के हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है. स्थानीय लोग वन विभाग से हाथियों के स्थायी समाधान, निगरानी व्यवस्था और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं|
TagsJharkhandजंगली हाथीहमलेमहिलामौत Jharkhandwild elephantattackwomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





