
x
Jharkhand: चितरा. थाना क्षेत्र के कुरा गांव में अगलगी की घटना घटी है, जिसमें दशरथ मांझी के खलिहान में रखे विचाली व धान जलकर राख हो गया. डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ. इस संबंध में पीड़ित किसान दशरथ मांझी ने बताया कि उक्त घटना सुबह के लगभग 11 बजे की है. अचानक देखा की खलिहान में आग लग गयी है. इसकी ग्रामीणों को मिलने पर आनन-फानन में सभी आग बुझाने में लग गए. कुंआ में तीन मोटर लगाया गया. साथ ही दमकल को भी बुलाया गया. मधुपुर से दमकल गाड़ी कुरा गांव पहुंची, उसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया. साथ ही उन्होंने बताया कि लगभग तीन एकड़ जमीन पर उपजाए गए धान व विचाली रखा हुआ था, जिसमें आग लग गयी, जिससे लगभग 1 लाख 50 हजार का नुकसान हुआ है. कहा कि आग के कारण पपीता व अमरूद का पेड़ भी झुलस गया. साथ ही उन्होंने आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने की मांग की है. इस दौरान मुखिया जगन्नाथ रवानी, ग्रामीण संजय प्रसाद सिंह, नकुल महतो, कमलेश्वर महतो, शिवराम महतो, अंदु कोल, मथुरा मिर्धा, राजीव कुमार, अरुण कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने आग बुझाने में सहयोग किया.
TagsJharkhandआगधानपुआलराखJharkhandfirepaddystrawashes जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





