
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ कारोडीह गांव में गुरुवार शाम को ज़मीन के झगड़े में गोलियां चलीं और पेट्रोल बम भी चले। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर जमुआ थाना इंचार्ज मणिकांत कुमार और SDPO राजेंद्र प्रसाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक लैंड माफिया भागने में कामयाब हो चुके थे।
SDPO राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें भी सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोलियां चला रहे हैं और पेट्रोल बम फोड़ रहे हैं। इसके बाद जमुआ और पचंबा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पचंबा पुलिस ने कुछ खोखे भी बरामद किए। पुलिस जांच में परसाटांड़ के सनी रायन, जुगनू, साबिर और विजय वर्मा समेत कई लैंड माफिया के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि जमुआ के अखिलेश्वर सिन्हा और उसका बेटा हर्ष सिन्हा अपनी ज़मीन पर बाउंड्री वॉल बना रहे थे।
इसी बीच सनी रायन अपने गुर्गों के साथ पहुंचा और हर्ष सिन्हा के मजदूरों के साथ मारपीट करने लगा। इसके अलावा, सनी ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। हर्ष सिन्हा ने बताया कि सनी कई दिनों से उन्हें परेशान कर रहा था और रंगदारी मांग रहा था। जब उन्होंने मना किया तो उसने और उसके गुर्गों ने गुरुवार शाम को गोलियां चलाईं और बम धमाके किए।
TagsJharkhandभूमाफियाओंतांडवदहशतJharkhandland mafiaorgypanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





