
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के देवघर से एक सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है। दरअसल, यहां घर में चोरी करने आए बदमाशों ने एक वृद्ध महिला पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में गुरुवार देर रात हुई। मृतक वृद्ध महिला की पहचान 81 वर्षीय कमली देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुछ लोग चोरी की नीयत से घर में आए और कीमती सामान चुराकर चले गए। इस दौरान जब कमली देवी ने विरोध किया तो उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
Next Story





