झारखंड

Jharkhand: कोविड-19 की मौजूदा लहर में एक व्यक्ति की मौत

Sarita
11 Jun 2025 9:23 AM IST
Jharkhand: कोविड-19 की मौजूदा लहर में एक व्यक्ति की मौत
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड की राजधानी रांची में कोविड-19 से पीड़ित 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जो राज्य में मौजूदा लहर में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मरीज का यहां राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा था।
रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने कहा, "मरीज कई बीमारियों से ग्रसित था और कोरोना वायरस से भी संक्रमित था।" स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, झारखंड में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या फिलहाल छह है। इस साल एक जनवरी से अब तक नौ मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। राज्य में इस साल कोविड का पहला मामला 24 मई को सामने आया था, जब मुंबई से लौटे एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
Next Story