
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के कोडरमा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कफ सीरप पीने की वजह से एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई है। घटना शनिवार रात की है। अधिकारियों ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी है। बता दें कि देश में कफ सीरप पीने की वजह से कई बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि झारखंड के कोडरमा जिले में कथित तौर पर कफ सिरप पीने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। मामला शनिवार देर शाम कोडरमा पुलिस स्टेशन के तहत लोकई भुइयां टोला से सामने आया। मृतक बच्ची की पहचान रागिनी कुमारी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची के परिवार ने अपने इलाके के एक प्राइवेट मेडिकल स्टोर से कफ सिरप खरीदा था। कोडरमा के सिविल सर्जन अनिल कुमार ने PTI को बताया कि स्वास्थ्य विभाग को बच्ची की मौत की रिपोर्ट मिल गई है, और आगे की जांच जारी है।
Next Story





