
x
Jharkhand झारखंड: सोमवार को सावन माह का तीसरा सोमवार है। तीसरे सोमवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी है। सुबह 4:06 बजे मंदिर के पट खुलते ही बड़ी संख्या में शिवभक्त जलार्पण कर रहे हैं।शिवभक्तों के 'बोल बम' और 'बाबा एक सहारा' के नारों से मंदिर परिसर गूंज रहा है। हर जगह कांवरियों का जत्था कतार में लगकर अपनी बारी का धैर्यपूर्वक इंतजार कर रहा है। आपको बता दें कि करीब 4 से 4.25 लाख श्रद्धालुओं के बाबा धाम पहुंचने की उम्मीद है।
इसी को देखते हुए रविवार देर शाम से ही दुम्मा से देवघर तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, सभी कर्मियों और सभी प्रशासनिक शिविरों, सूचना केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।देवघर में सभी विभागों को रविवार देर शाम से ही हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। रूट लाइन की सभी बैरिकेडिंग को और बेहतर कर दिया गया है। रविवार देर शाम से ही पूरे रूट लाइन और होल्डिंग प्वाइंट के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल, महिला पुलिस, सशस्त्र बल, बाइक दस्ता, मजिस्ट्रेट और कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं।
TagsJharkhandसावनसोमवारीबाबा बैद्यनाथशिव भक्तोंSawanMondayBaba BaidyanathShiva devoteesजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





