
x
Jharkahnd झारखंड: राजमहल-साहिबगंज मेन रोड पर थाना इलाके के सुकसेना गांव के रहने वाले 64 साल के निताई मंडल की मसकलैया में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, निताई मंडल मसकलैया दियारा से मवेशी लाकर सड़क किनारे बांधकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मसकलैया हाई स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को तेज रफ्तार टीवीएस बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिवार वालों की मदद से उन्हें राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. सादिक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
TagsJharkahndबाइकवृद्धमौतJharkhandbikeelderlydeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





