झारखंड

Jharkhand News: दोस्त के घर पर नाबालिग से दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

Sarita
10 March 2025 9:55 AM IST
Jharkhand News:  दोस्त के घर पर नाबालिग से दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
x
Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ उसके दोस्त के घर पर कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसके (दोस्त के) माता-पिता ने घटना को छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी के साथ पीड़िता की दोस्त के माता-पिता को पिछले शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि घटना गुरुवार को गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई जब पीड़िता अपनी दोस्त से मिलने गई थी। पुलिस ने कहा कि पीड़िता की दोस्त के 48 वर्षीय चाचा ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। जब उसके दोस्त के माता-पिता को इसके बारे में पता चला, तो उन्होंने इसे छिपाने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता ने कहा कि मुख्य आरोपी उसकी मां का दोस्त या परिचित है। वह उसे अपने भाई की तरह मानती है। अदालत ने पीड़िता की दोस्त के चाचा और पिता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि मां को अस्थमा संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
Next Story