झारखंड
Jharkhand News: नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म,धमकाते रहे अपराधी
Bharti Sahu 2
23 Sept 2024 7:13 AM IST

x
Jharkhand News: रांची से सहेली के साथ बहन के घर राउरकेला घूमने आई नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। रांची की नाबालिग अपनी सहेली के साथ अपनी बहन के घर आयी थी। दोनों शनिवार देर शाम चप्पल खरीदने राउरकेला मार्केट जा रही थीं। बिसरा चौक के पास उन्होंने गांधी रोड निवासी साजन सिंह, राजेंद्र सिंह और गोपबंधुपाली निवासी बुलू मुंडा से चप्पल दुकान का पता पूछा। इसके बाद तीनों बरगला कर स्टेडियम के पीछे ले गये, जहां नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। उसकी सहेली के साथ भी दुर्व्यवहार किया। देर रात बहन के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी दी। घटना शनिवार देर शाम राउरकेला के प्लांट साइड थाना क्षेत्र की है। रविवार को पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों और पीड़िता की मेडिकल जांच के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आरोपियों ने पीड़िता का फोन नंबर ले लिया था। रात्रि में बार-बार फोन कर उसे किसी को घटना के बारे में जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। रविवार सुबह भी आरोपियों ने पीड़िता को फोन कर धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल ट्रैक कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया|
TagsJharkhandनाबालिगसामूहिकदुष्कर्मधमकातेअपराधी Jharkhandminorgang-rapecriminals kept threatening जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





