भारत

एक और डकैत ढेर, ज्वेलरी शॉप लूटने की वारदात में था शामिल

Nilmani Pal
23 Sept 2024 6:58 AM IST
एक और डकैत ढेर, ज्वेलरी शॉप लूटने की वारदात में था शामिल
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी UP News। सुल्तानपुर में ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डालने वाले अनुज प्रताप सिंह को भी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. लखनऊ एसटीएफ की टीम के साथ आरोपी अनुज और उसके एक साथी की उन्नाव जिले में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें अनुज को एसटीएफ की गोली लगी, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा. sultanpur

अनुज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इससे पहले इसी मामले से जुड़े मंगेश यादव को एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर लूटकांड के आरोपी अनुज प्रताप सिंह और उसके साथी के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ उन्नाव के अचलगंज थाना इलाके में हुई थी. जिसमें एक बदमाश घायल हुआ और दूसरा मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा. घायल बदमाश की शिनाख्त अमेठी के मोहनगंज थाना इलाके के रहने वाले अनुज प्रताप सिंह पुत्र धर्मराज सिंह के रूप में हुई. Encounter

घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल में घायल आरोपी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस मामले में आगे की कार्रवाई अचलगंज थाना पुलिस की ओर से की जा रही है.


Next Story