झारखंड

Jharkhand News: झारखंड में दलित की गला रेतकर हत्या

Bharti Sahu 2
28 Aug 2024 9:56 AM IST
Jharkhand News:  झारखंड में दलित की गला रेतकर हत्या
x
Jharkhand News: बेरमो में गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग उत्तरी पंचायत की घटना है। करमटिया गांव के दलित युवक मुकेश कुमार (35 वर्ष) का शव बुधवार को घर से कुछ दूर पहाड़ी के नीचे मिला। मुकेश की हत्या से पूरे गांव में सनसनी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।ग्रामीणों ने बताया कि सुबह कुछ महिलाएं शौच के लिए पहाड़ी की ओर गई थी। उसी समय रास्ते के पास ग्रामीण का शव पड़ा हुआ था। महिलाओं ने तुरंत इसकी जानकारी गांववालों को दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गोमिया पुलिस को दी।
गोमिया थाना प्रभारी पहुंचे और जांच शुरू करते हुए पूछताछ शुरू की। मृतक के गर्दन पर तेज हथियार से कटे हुए का निशान है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं दूसरी जगह पर की गई है। फर शव को गांव के नजदीक पहाड़ी के पीछे ठिकाने लगा दिया गया है। बताया जाता है की मंगलवार की शाम को ग्रामीण घर से निकला था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। गांव वालों ने बताया कि देर शाम तक उसे देखा गया था। उसके बाद की जानकारी नहीं है। मृतक स्व. महेंद्र रविदास का पुत्र है। उसके दो और भाई में एक बड़ा और एक छोटा है। बड़ा भाई सीसीएल में काम करता है जबकि छोटा भाई मुंबई में काम करता है। मृतक की मां फागुनी देवी और भाभी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण खोजी कुत्ता से घटना की तत्काल जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
Next Story