छत्तीसगढ़

पंखा गिरने से छात्रा घायल, कंधे में लगी गंभीर चोंट

Nilmani Pal
28 Aug 2024 4:19 AM GMT
पंखा गिरने से छात्रा घायल, कंधे में लगी गंभीर चोंट
x
छग

बिलासपुर Bilaspur। मस्तूरी क्षेत्र के फरहदा हाई स्कूल में एक बार फिर स्कूली बच्चों की जान खतरे में पड़ गई। स्कूल में पढ़ाई के दौरान 9वीं कक्षा की एक छात्रा पर चलता हुआ पंखा गिर गया। इससे छात्रा के हाथ और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। Masthuri area

घटना के बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने निजी अस्पताल में इलाज के बाद छात्रा को घर भेज दिया है। मस्तूरी क्षेत्र के फरहदा हाई स्कूल में मंगलवार को 9वीं कक्षा की क्लास चल रही थी।

दोपहर करीब एक बजे अचानक छत से एक पंखा कक्षा में पढ़ रही जया कुमारी नामक छात्रा पर आ गिरा। पंखे का ब्लेड छात्रा के हाथ में लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शिक्षकों ने तुरंत छात्रा को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।


Next Story