झारखंड

Jharkhand News: नदी में डूबे युवक का शव अगले दिनबरामद

Bharti Sahu 2
24 Sept 2024 7:12 AM IST
Jharkhand News: नदी में डूबे युवक का शव अगले दिनबरामद
x
Jharkhand News: जामा थाना क्षेत्र अन्तर्गत मयूराक्षी नदी पर हड़रखा गांव के पास बने वीयर में डूबे युवक के शव को दूसरे दिन बरामद किया गया। वह अपने चार साथियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए मयूराक्षी नदी आया था। इसी बीच युवक को स्नान करने की इच्छा हुई और स्नान करने के लिए पानी में चला गया। बारिश के कारण नदी में पानी काफी अधिक था। युवक फिसलकर गहरे पानी में चला गया और डूब गया था। देर शाम तक युवक की तलाश की गई थी, सोमवार को युवक के शव को बरामद कर लिया गया। परिजनों ने तुरंत जामा थाना की पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
Next Story