झारखंड

Jharkhand News: होटल से मां का खाना लेकर लौट रहे थे 2 भाई, सड़क हादसे में मौत

Bharti Sahu 2
9 Sept 2024 8:53 AM IST
Jharkhand News: होटल से मां का खाना लेकर लौट रहे थे 2 भाई, सड़क हादसे में मौत
x
Jharkhand News: मामला जिले के बिष्टुपुर का है। बताया जा रहा है कि रात को 2 सगे भाई होटल से मां का खाना लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान वह ट्रैफिक सिग्नल के पास एक तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आ गए, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं, रांची ले जाने के क्रम में दूसरे युवक की रास्ते में ही मौत हो गई।
एक साथ परिवार के 2 बेटों की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस पर घटना के बाद लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस से टेलर चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
Next Story