Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां रविवार देर शाम एक गाय ने कचरा खाते हुए बम चबा लिया, जिससे गाय का जबड़ा उड़ गया। वहीं, ऐसा भयावह दृश्य देखकर लोग भी डर गए।मिली जानकारी के अनुसार, घटना डोमचांच बाजार रोड स्थित मार्केट शेड के पास हुई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गाय कचरा खा रही थी। इस दौरान कचरा खाने के दौरान उसके मुंह में बम भी चला गया, जिससे मुंह में बम फटने से उसका जबड़ा उड़ गया। वहीं, गाय के साथ हुई इस दर्दनाक घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए, जिसके बाद उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को दो और बम मिले। इस संबंध में लोगों ने कहा कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों की साजिश है। मूक पशु के साथ हुई इस दर्दनाक घटना के बाद लोग गुस्से में हैं।
TagsJharkhandगायकूड़ेबमउड़जबड़ा Jharkhandcowgarbagebombflew offjawजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





