
x
Jharkhand झारखंडः राजधानी रांची में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक हैवान ने घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। मासूम बच्ची किसी तरह दरिंदे के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह आरोपी पड़ोसी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। मासूम की मां खाना बना रही थी। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। बेटी के साथ हुए घिनौने कृत्य की जानकारी जैसे ही पीड़िता को मिली तो वह आगबबूला हो गई और आरोपी के घर पर धावा बोल दिया। पीड़िता के परिजन आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर रहे थे।
इसी बीच मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई। पीड़िता के परिजनों ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस ने मासूम बच्ची की मेडिकल जांच कराने के बाद पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की उम्र महज चार से पांच साल है. लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की उम्र 30 से 32 साल के बीच है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है|
TagsJharkhandमासूमपड़ोसीदुष्कर्मJharkhandinnocentneighborrapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





