
x
Jharkhand झारखंड: धनवार थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ स्थित श्री कृष्णा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप में 26 अप्रैल को हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 3 अपराधियों गुड्डू यादव, विनोद यादव और सुधीर यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तीनों अपराधी देवरी थाना क्षेत्र के नईटांड़ के रहने वाले हैं। गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल की रात करीब डेढ़-दो बजे धनवार थाना क्षेत्र स्थित श्री कृष्णा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप खोरीमहुआ के कार्यालय कक्ष में खिड़की के रास्ते चोरों ने प्रवेश कर करीब तीन लाख रुपए नकद और 4-5 चेक बुक चुरा लिए। उक्त पंप के मैनेजर सत्यम कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर धनवार थाना में कांड संख्या 98/25 दर्ज कर मामले के त्वरित निष्पादन के लिए एसपी डॉ बिमल कुमार ने खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। उक्त टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सहयोग से छापेमारी कर इन तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया।
साथ ही तीनों द्वारा दी गई निशानदेही पर एक काले रंग के बैग से कांड में चोरी की गई 8100 रुपये की राशि बरामद की गई तथा कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल को भी जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
एसपी ने बताया कि इस छापेमारी टीम में एसडीपीओ खोरीमहुआ राजेंद्र प्रसाद के अलावा इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो, धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर अनिल उरांव, तकनीकी सेल के जोधन महतो शामिल थे।
TagsJharkhandपेट्रोल पंपचोरीगुत्थीसुलझी3 गिरफ्तारJharkhandPetrol pumptheftcase solved3 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





