
x
लातेहार Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा के मौके पर आगामी 25 सितंबर को बालूमाथ में नई दिल्ली नॉर्थ ईस्ट के सांसद मनोज तिवारी एवं गोरखपुर सांसद रवि किशन शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे. उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए युवा मोर्चा के लातेहार जिला महामंत्री सूरज शाह ने बताया कि परिवर्तन यात्रा 25 सितंबर से हेरहंज से शुरू होते हुए उसी दिन बालूमाथ पहुंचेगी।
जहां पर भाजपा के दो दिग्गज युवाओं के धड़कन सांसद मनोज तिवारी एवं रवि किशन शामिल होंगे और बालूमाथ स्थित जोगियाड़ीह के बिरसा मैदान में एक सभा को भी संबोधित करेंगे. परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने को लेकर भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता तैयारी में जुड़ गए हैं. झारखंड में हर तरफ भ्रष्टाचार का आलम बना हुआ है बेरोजगारों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. जिसे ध्यान में रखकर केंद्र और राज्य के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर यह परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है. यह यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी.
Tagsबालूमाथसांसद मनोज तिवारीरवि किशनपरिवर्तन यात्राझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारBalumathMP Manoj TiwariRavi KishanParivartan YatraJharkhand NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





