
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के साहिबगंज जिले में मानवीय रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। करीब तैंतीस वर्षीया एक मां ने अपने अवैध संबंध को छिपाने को लेकर अपने ही पुत्र को गला दबाकर हत्या कर दी। हलांकि पुलिस प्रशासन की तत्परता से हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जिले के बरहरवा प्रभाग के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल ने बुधवार को बरहरवा थाना में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इस घटना की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सात फरवरी को बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी हेमंत कुमार शाह का 14 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारकर हत्या कर देने की एक घटना थाना में दर्ज किया गया था। घटना के उद्वेदन को लेकर बरहरवा के पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया था। अनुसंधान के क्रम में मृतक आयुष की मां मीनू देवी और उसका ममेरा भाई रोहित शाह को गिरफ्तार किया गया।
सीडीपीओ खंडेलवाल ने बताया कि इन दोनों से विशेष पूछताछ करने पर बताया गया कि पिछले 2 वर्षों से इन दोनों के बीच नाजायज संबंध थे। घटना के दिन रोहित शाह ने मीनू देवी को फोन कर अपने घर के पीछे बुलाया था। उसी समय मीनू देवी के पुत्र आयुष कुमार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसका आयुष कुमार ने विरोध किया। आसपास के लोगों एवं परिवार वालों को इस अवैध संबंध के बारे में जानकारी ना हो, आयुष कुमार को दोनों मिलकर गला दबाकर मार दिया एवं बगल के पोखर के पास पानी में छोड़ दिया।
TagsJharkhandमांबेटेहत्या Jharkhandmothersonmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





