x
Ranchi रांची : झारखंड के साहेबगंज, पाकुड और कोडरमा जिले में अवैध पत्थर खनन के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए हैं. पिछले ढाई साल के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में पत्थर के अवैध खनन के कुल 858 मामले दर्ज हुए. इसमें साहेबगंज में सबसे अधिक 170, पाकुड में 136 और कोडरमा में 81 मामले शामिल हैं. इसके अलावा पूरे राज्य में अवैध खनन के मामले में 1242 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जबकि 1321 वाहन भी जब्त हुए हैं.
अवैध खनन को रोकने की जिम्मेदारी खनन विभाग, वन विभाग, जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण परिषद की है. गौरतलब है कि पत्थर माफिया ने सारे नियम कानून को ठेंगा दिखाते हुए न केवल अवैध तरीके से पत्थर निकाले हैं, बल्कि पर्यावरण को भी खासा नुकसान पहुंचाया है.
जानें किसे जिले में अवैध पत्थर खनन के कितने मामले हुए दर्ज
साहेबगंज : 170
पाकुड : 136
कोडरमा : 81
चतरा : 45
हजारीबाग : 41
पलामू : 39
गोड्डा : 34
दुमका : 33
धनबाद : 32
गिरिडीह : 31
जमशेदपुर : 24
खूंटी : 24
गुमला : 23
रामगढ़ : 21
चाईबासा : 20
रांची : 13
सिमडेगा : 13
देवघर : 11
सरायकेला : 10
बोकारो : 10
गढ़वा : 09
लोहरदगा : 07
जामताड़ा : 07
लातेहार : 04
TagsJharkhand अवैध पत्थर खननमामले दर्जJharkhand illegal stone miningcases registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





