
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड में बंदरों ने आतंक मचाया हुआ है। आए दिन बंदरों के उत्पात मचाने की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला धनबाद से आया है जहां एक बंदर क्रिकेट के मैदान तक पहुंच गया है।
मामला जिले के गोल्फ ग्राउंड (रणधीर वर्मा स्टेडियम) मैदान का है। बताया जा रहा है कि यहां खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान एक बंदर मैदान में घुस आया। बंदर के मैदान में उतरते ही अफरा-तफरी मच गई। बंदर को देखकर बच्चे घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। पूरे मैदान में बंदर ने उत्पात मचा दिया। 2 घंटे तक बंदर ने पूरे मैदान में उत्पात मचाए रखा। बंदर बच्चों के पीछे दौड़ता रहा जिससे कई बच्चे गिर गए और घायल हो गए।
मौजूद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर विभाग की टीम पहुंची। टीम ने बंदर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बंदर ने दो कर्मियों पर हमला कर दिया और शातिर बंदर एक चलती कार पर चढ़ गया और फिर पेड़ पर जा बैठा।
TagsJharkhandक्रिकेटमैदानबंदरोंउत्पातJharkhandcricketfieldmonkeyshavoc जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





