
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के पलामू से एक सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. दरअसल, यहां शुक्रवार देर रात घर के बाहर सो रही एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया. मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बाघमार गांव के बोहला टोली में हुई. मृतका की पहचान 50 वर्षीय विमला देवी के रूप में हुई है|
घटना के संबंध में मृतका के पति हरि भुइयां ने बताया कि पति-पत्नी दोनों घर के बाहर सो रहे थे. इसी दौरान उसने गोली की आवाज सुनी और देखा कि 3 बदमाश विमला देवी के सिर पर गोली मारकर भाग गए हैं. वहीं, सिर पर गोली लगने से उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि किसी पूर्व विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है|
TagsJharkhandमहिलाबदमाशोंगोलीहड़कंप Jharkhandwomanmiscreantsbulletpanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





