
x
Jharkhand : झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत गोदरमाना बाजार में सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में दो बच्चे और एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में दुकान संचालक कुश कुमार गुप्ता, अजीत कुमार केसरी, सुशीला केरकेट्टा, आयुष कुमार केसरी और पीयूष कुमार केसरी शामिल हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर पोस्ट कर इस घटना पर दुख जताया है. बताया गया कि कुश कुमार गुप्ता बाजार में किराना और पटाखा दुकान चलाते थे. इस दुकान के पीछे दो गोदाम भी हैं. अचानक पटाखे में आग लग गई तो दुकान का शटर बंद हो गया और वहां मौजूद लोगों को भागने का मौका नहीं मिला. पटाखा दुकान में आग लगने के बाद घायल लोगों को इलाज के लिए सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज ले जाया गया है|
धमाके की आवाज सुनकर लोग दौड़े. बाल्टी और टैंकर से पानी फेंक कर किसी तरह आग की लपटें शांत हुईं तो लोगों ने दीवार काटकर दुकान के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला. दम घुटने से सभी की मौत हो गई. हालांकि सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बताया गया कि हादसे में मरने वाले दोनों बच्चे आयुष और पीयूष सगे भाई थे. दोनों पटाखा खरीदने दुकान पर गए थे. भंडरिया प्रखंड के नौका गांव निवासी एक अन्य व्यक्ति अजीत कुमार केसरी भी कुछ सामान खरीदने वहां पहुंचे थे. इनके अलावा दुकान में सुशीला केरकेट्टा नामक महिला काम करती थी. वह रंका प्रखंड के बरवाही गांव की रहने वाली थी|
घटना की सूचना के बाद गढ़वा जिला मुख्यालय से जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था. दुकान के सामने खड़ी एक बाइक भी जलकर राख हो गई. रंका थाने की पुलिस के अलावा जिले के कई वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना में एक पटाखा दुकान में आग लगने की घटना हृदय विदारक है।
इसमें कई लोगों की मौत का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में एक पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मौत की दुखद खबर मिली है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को दुख की इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
TagsJharkhandपटाखादुकानआगपांचमौतJharkhandfirecrackershopfirefivedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





