
x
Jharkhand झारखंड: भुईंफोड़ मंदिर के पास शिवम कॉलोनी में डी 3 के मालिक शांतनु चंद्रा उर्फ बबलू पासवान के घर में भीषण आग लग गई। घटना शुक्रवार रात 8.45 बजे की है। आग गैराज में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। स्थिति तब और बेकाबू हो गई जब गैराज में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि समय रहते घर के लोगों को बाहर निकाल लिया गया। रात 12 बजे तक दमकल की तीन गाड़ियां लगातार आग बुझाने में लगी रहीं। आग में दो मंजिला मकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गैराज में कई सिलेंडर रखे हुए थे।
दरअसल, गृहस्वामी की मेमको मोड़ के पास गैस एजेंसी भी है। इस कारण गैराज सह स्टोर रूम में कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे एक तरफ गैराज और सिलेंडर में आग लगी हुई थी, वहीं दूसरी तरफ घर के लोग आग से अनजान अपने काम में व्यस्त थे। परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। घर में सिर्फ महिलाएं और बच्चे थे। एक बच्ची कपड़े बदलने के लिए बाहर आई तो उसने सबसे पहले गैराज में आग लगी देखी। उसने शोर मचाया तो घर के सभी लोग इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना आस-पड़ोस को दी गई, आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में घर के सभी लोगों को बाहर निकाला गया। उन्होंने मोटर और पाइप लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तभी गैराज के अंदर रखा सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा मोहल्ला दहल गया। इसके बाद तुरंत सभी ने राहत कार्य रोक दिया।
इसी बीच किसी ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया। दमकल की तीन गाड़ियों ने लगातार तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब आग बुझाई गई तो पूरा घर दमघोंटू धुएं से भर गया था। आग में घर का कोई भी सामान नहीं बचा। सोफा, अलमारी, पलंग, फाल्स सीलिंग, घर की वायरिंग, बच्चों की किताबें, सर्टिफिकेट, यहां तक कि किचन और बाथरूम का सामान भी जल गया। घटना के वक्त गृहस्वामी शादी समारोह में निरसा गए हुए थे। लौटने के बाद पूरा परिवार पड़ोसी के यहां शिफ्ट हो गया था। देर रात तक दमकल और पुलिस प्रशासन की टीम वहीं डटी रही। रात में काम शुरू करने से पहले बिजली काट दी गई थी।
TagsJharkhandव्यवसायीघरआगसंपत्तिखाक Jharkhandbusinessmanhousefirepropertyburnt to ashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





