
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के लातेहार जिले में माओवादियों ने कथित तौर पर छह वाहन और दो ड्रिलिंग मशीनें जला दीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात चंदवा थाना अंतर्गत तुरीसत गांव में हुई। बालूमाथ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विनोद रवानी ने बताया कि दो कारों और इतने ही ट्रकों समेत छह वाहनों और दो ड्रिलिंग मशीनों को आग के हवाले कर दिया गया। उन्होंने कहा, 'मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
तलाशी अभियान भी चल रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस संगठन ने इस घटना को अंजाम दिया है।' एक अन्य पुलिस अधिकारी ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के एक अलग समूह पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि संभव है कि इसी समूह ने इस घटना को अंजाम दिया हो। गांव में काम कर रहे मजदूरों ने दावा किया कि कुछ लोग माओवादी वेश में आए और उनके मोबाइल फोन लूट लिए। एक मजदूर ने बताया कि उन्होंने वाहनों में भी आग लगा दी।
TagsJharkhandमाओवादियोंवाहनोंड्रिलिंगमशीनोंआगहवाले JharkhandMaoistsvehiclesdrillingmachinesset on fireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





