
x
Jharkhandझारखंड : झारखंड की राजधानी रांची से सटे रातू थाना क्षेत्र में सोमवार को जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पाली गांव में हुई इस घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। चार दिनों में यह दूसरी बार है जब हाथी ने रांची के रिहायशी इलाके में घुसकर उत्पात मचाया है।
हाथी के हमले में मृत युवक की पहचान सुबोध खलखो के रूप में हुई है, जो इसी गांव के रहने वाले थे। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह हाथी सबसे पहले चित्तरकोटा पतरा गांव के पास देखा गया।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी की निगरानी की जा रही है और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने की तैयारी की जा रही है। एहतियात के तौर पर ग्रामीणों से घरों के भीतर रहने, बच्चों और बुजुर्गों को बाहर न निकलने देने तथा हाथी से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
TagsJharkhandजंगली हाथीहमलेव्यक्तिमौतदहशतJharkhandwild elephant attackmandeathpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





