झारखंड

Jharkhand: रेलवे लाइन पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत

Sarita
19 July 2025 6:48 AM IST
Jharkhand: रेलवे लाइन पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत हो गई। यह घटना झारग्राम और गिदनी स्टेशन के बीच बसुला रेलवे स्टेशन के पास हुई।बताया जा रहा है कि उस समय जन शताब्दी एक्सप्रेस खड़गपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन की चपेट में आने से तीनों हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर झारग्राम वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों के शवों को रेलवे ट्रैक से हटाया।
इसके बाद रेल परिचालन सामान्य हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सात हाथियों का एक झुंड रेलवे लाइन की ओर घूमता हुआ दिखाई दिया इस दौरान 3 हाथी ट्रेन से टकरा गए। मृत हाथियों में एक वयस्क और 2 बच्चे शामिल हैं।
Next Story