झारखंड

Jharkhand: MGM अस्पताल में बड़ा हादसा, बिल्डिंग की छत गिरी 2 लोगों की मौत

Sarita
4 May 2025 8:45 AM IST
Jharkhand: MGM अस्पताल में बड़ा हादसा, बिल्डिंग की छत गिरी 2 लोगों की मौत
x
Jharkhand : झारखंड के जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल (एमजीएम) में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मेडिसिन विभाग के बरामदे की छत गिर गई। इस हादसे में 6 लोग मलबे में दब गए। जिला प्रशासन की ओर से तत्काल बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान दो लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि तीन अन्य को घायल अवस्था में बचाया गया।
मलबे में एक और व्यक्ति के दबे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। एमजीएम अस्पताल में हुए हादसे की सूचना के बाद जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल समेत बड़ी संख्या में अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जिस भवन में अस्पताल के मेडिसिन वार्ड की छत गिरी है, वह जर्जर है।
Next Story