Jharkhand झारखंड: झारखंड के चतरा जिले में निर्माणाधीन गोदाम से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम इटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में हुई। इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना के समय मजदूर ‘टिन शेड’ की मरम्मत कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘अचानक तेज हवा के कारण शेड की चादर उड़ गई और मजदूर संतुलन खो बैठे और जमीन पर गिर गए।
एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर घायल हो गया।’’ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान देवनारायण विश्वकर्मा (47) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति कालीचरण विश्वकर्मा (37) को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
TagsJharkhandगोदामगिरकरमजदूरमौतJharkhandwarehousefalllaborerdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





