
x
Jharkhand: झारखंड से बिहार जा रही 45 लाख की अवैध शराब की खेप के साथ चार लोगों को जामताड़ा पुलिस ने अंतररज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भांडा फोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जामताड़ा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में अवैध नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप को बिहार भेजे जाने से पहले ही पकड़कर तस्करों के मंसूबे नाकाम कर दिया।
मेहता ने बताया की गुप्त सूचना के अनुसार गोविंदपुर से नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मोड़ होते हुए तीन वाहनों से भारी मात्रा में शराब तस्करी की जा रही थी। एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने रविवार को पांडेयडीह मोड़ पर सख्त वाहन जांच अभियान चलाया, जिसके दौरान डीसीएम गाड़ी (डब्ल्यूबी -51सी-5752) और उसके साथ चल रही ह्युंडई औरा (जेएच 09-एडब्ल्यू -1734) तथा मारुति सुजुकी स्विफ्ट (जेएच10-डीसी -4782) को रोका गया।
जांच में डीसीएम गाड़ी में कुरकुरे की बोरी के पीछे छिपाकर रखी गई रॉयल स्टैग ब्रांड की 210 पेटी नकली विदेशी शराब तथा 78 गैलन स्पिरिट बरामद हुई। अन्य दो वाहनों से क्रमश: 98 पेटी और 7 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। कुल 225 पेटियों में 5400 बोतल (2025 लीटर) नकली शराब और 3120 लीटर स्पिरिट मिली। बरामद खेप की कीमत बिहार में करीब 45 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने मौके से चार तस्करों में दारा सिंह, चंदर मंडल, मोहम्मद रहीम अंसारी और संतोष पासवान को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन वाहन, मोबाइल फोन, आधार-पैन कार्ड तथा 33,000 रुपये नकद भी जब्त किए गए। एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
TagsJharkhandअवैधशराबजब्तillegal liquorseized जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





