
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड में कोडरमा जिले के ढाबा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में पलटे ट्रक से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है। ढाबा थाना प्रभारी रवि पंडित ने बताया कि वरीय अधिकारी से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गिट्टी के नीचे छिपाकर डोमचांच से सतगावां की ओर अंग्रेजी शराब ले जाया जा रहा है। सूचना के आलोक में मंगलवार की देर शाम ढाबा थाना के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।
इसी दौरान एक ट्रक (जेएच 05 सीजे 5456) को रुकने का इशारा किया गया। पंडित ने बताया कि रुकने के बजाय चालक भागने लगा, जिसका पीछा पुलिस टीम ने किया। ट्रक थोड़ा आगे बढ़ा और घाटी में एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। ट्रक का चालक अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग गया। तलाशी के दौरान ट्रक से विभिन्न ब्रांड की 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मामले की जांच की जा रही है।
TagsJharkhandशराबजब्तचालकफरारJharkhandliquorseizeddriver abscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





