
x
Jharkhand झारखंड: श्रावणी मेले में हर दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कल दूसरी सोमवारी है और आज रविवार को भी बाबा नगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। पूरा बाबा नगरी बोल बम के जयकारों से गूंज उठा है। आज सुबह 04:17 बजे मंदिर खुल गया, जिसके बाद से कांवड़िये लगातार जलार्पण कर रहे हैं। सभी कांवड़िये कतार में खड़े होकर बाबा की जय बोलते हुए जलार्पण के लिए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। कृष्णागढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार कल शनिवार रात 9 बजे तक 2,85,860 कांवड़िये सुल्तानगंज से बाबाधाम के लिए रवाना हो चुके हैं। इधर, रविवार सुबह से ही सुल्तानगंज में भारी भीड़ उमड़ी है। यातायात व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण कांवड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर अत्यधिक भीड़ के कारण धक्का-मुक्की भी हो रही है।
कल शनिवार को कुल 1,90,161 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। बाह्य अर्घा के माध्यम से 48,965, आंतरिक अर्घा के माध्यम से 1,29,756 और शिग्र दर्शनम कूपन के माध्यम से 11440 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। आज रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उम्मीद है कि जलार्पण का यह आंकड़ा 2.5 लाख के करीब पहुँच सकता है। कल दूसरी सोमवारी को 3 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं के जलार्पण करने की उम्मीद है।
TagsJharkhandबाबा धामश्रद्धालुओंभीड़JharkhandBaba Dhamdevoteescrowd जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





