
x
Jharkhand झारखंड: पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररूआ खुर्द मध्य विद्यालय के पास एनएच 139 पर बुधवार की रात एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. मृतकों की पहचान 25 वर्षीय रंजन सिंह और 27 वर्षीय दीपक कुमार यादव के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर 3 युवक सवार थे|
गंभीर रूप से घायल दो युवकों को इलाज के लिए जमुआर स्थित नारायण अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी बीच 27 वर्षीय दीपक कुमार यादव की रास्ते में ही मौत हो गई| सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर घटना को लेकर परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है|
TagsJharkhandहाइवाबाइकटक्करदोमौतएकगंभीरJharkhandHivabikecollisiontwodiedoneserious जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





