झारखंड

Jharkhand : हिमंता विस्वा सरमा आज से दो दिवसीय प्रवास पर रांची आयेंगे

Sarita
9 Sept 2024 1:20 PM IST
Jharkhand : हिमंता विस्वा सरमा आज से दो दिवसीय प्रवास पर रांची आयेंगे
x

रांची Ranchi : असम के सीएम व बीजेपी विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा आज (9 सितंबर) को दो दिवसीय प्रवास पर रांची आयेंगे. वे आज शाम 3:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. जिसके बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचकर ओरमांझी के लिए प्रस्थान करेंगे. बता दें कि अपने दौरे के दौरान वह उत्पाद सिपाही दौड़ में मृत जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे.

वे उत्पाद सिपाही दौड़ में मृत युवा अजय कुमार मुंडा के आवास पर परिजनों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वे नामकुम जाएंगे. वहां मृत युवक स्वर्गीय विकास लिंडा के परिजनों से मुलाकात करेंगे. हिमंता विस्वा सरमा प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू के कुचु ओरमांझी स्थित आवास भी जाएंगे. 10 सितंबर को सुबह 8 बजे हिमंता विस्वा सरमा रांची से प्रस्थान करेंगे.


Next Story