
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गिरिडीह में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। दरअसल, एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और कार में सवार माता-पिता और डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना बगोदर थाना क्षेत्र के अंबाडीह मोड़ के पास हुई। मृतकों की पहचान आशीष कुमार बरनवाल, उनकी पत्नी श्वेता बरनवाल और डेढ़ साल के बेटे पलटू के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ये तीनों देर रात कार से रांची से सरिया स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक कार अंबाडीह के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में तीनों की मौत हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से तीनों को कार से बाहर निकालकर बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महिला श्वेता बरनवाल और मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि आशीष कुमार बरनवाल को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. फिलहाल बगोदर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है|
TagsJharkhandकारपेड़टकराईमाता-पितामासूममौतJharkhandcartreecollidedparentsinnocent childdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





