
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड में आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। स्पेशल ब्रांच ने राज्य के सभी जिलों के डीसी और एसपी को पत्र लिखकर विशेष सतकर्ता बरतने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।इस वर्ष तीन मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को होली मनाई जाएगी। खास बात यह है कि मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान माह भी चल रहा है। शाम के समय जहां एक ओर इफ्तार होता है, वहीं दूसरी ओर होली मिलन समारोह आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन को अतिरिक्त सतकर्ता बरतने को कहा गया है।
फेसबुक, व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। नफरत फैलाने वाले ग्रुप एडमिन के नाम और मोबाइल नंबरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे संप्रदाय के लोगों पर जबरन रंग डालने या धार्मिक स्थलों के पास हुड़दंग करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान अवैध और नकली शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं।
होलिका दहन के समय झोपड़ी, गुमटी या दुकान में आगजनी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सघन गश्ती की जाएगी। जिला और थाना स्तर पर शीघ्र शांति समिति की बैठकें आयोजित कर स्थानीय समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया है। पशु तस्करी, अवैध पशुवध और प्रतिबंधित मांस की बिक्री पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति त्योहार की समाप्ति तक सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि होली और रमजान दोनों पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो सकें।
TagsJharkhandहोलीरमजानहाई अलर्टJharkhandHoliRamadanhigh alert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





