
x
Jharkhand: झारखंड में भारी बारिश से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रांची में भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है जिसके कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कई लोगों के घर में भी पानी घुस गया है।
रांची के नदी-नाले और डैम सहित सभी जल स्रोत लबालब भर गए हैं। इसके अलावा राज्य में कई जगह पुल-पुलिया और डायवर्सन बह गए हैं। भारी बारिश के चलते कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में पानी जमा होने से किसान बिचड़े नहीं लगा पा रहे हैं और खेतों की जुताई भी नहीं कर पा रहे हैं। भारी बारिश से खेतों में लगी सब्जियां पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। इससे सब्जियों की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 28.2, जमशेदपुर में 30, डालटेनगंज में 31.8, बोकारो में 31.1 और चाईबासा में तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
राज्य के जिन 14 जिलों में भारी बारिश से जन- जीवन प्रभावित हुआ है उनमें रांची में सबसे अधिक 648.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं अन्यजिलों में पूर्वी सिंहभूम में 694.6, पश्चिमी सिंहभूम में 463.9, सिमडेगा में 567.9, सरायकेला-खरसावां में 582.1, रामगढ में 566.1, पलामू में 345.4, लोहरदगा में 431.1, लातेहार में 592.6, खूंटी में 464.7, गुमला में 399.5, धनबाद में 421.4, चतरा में 413.7 और बोकारो जिले में 342.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को रोजमरर के कामों में परेशानी हुई। बच्चों को भी स्कूल जाने में दिक्कत हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश लातेहार जिले के चंदवा में 90.2, मिमी बारिश दरज की गई।
TagsJharkhandबारिशJharkhandrain जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





