झारखंड

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी संख्या में की सिविल सर्जनों की ट्रांसफर पोस्टिंग, जानें कौन कहां भेजे गए

Renuka Sahu
1 Aug 2022 1:55 AM GMT
Jharkhand Health Department did a large number of transfer postings of civil surgeons, know who were sent where
x

फाइल फोटो 

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने 11 जिलों के सिविल सर्जन समेत राज्य के 325 चिकित्सकों का तबादला किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने 11 जिलों के सिविल सर्जन समेत राज्य के 325 चिकित्सकों का तबादला किया है। जिसमें 52 विशेषज्ञ चिकित्सक एवं 273 मेडिकल अफसर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव प्रभुनाथ शर्मा ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। सभी चिकित्सकों को 15 दिनों के अंदर अधिसूचित पद पर योगदान सुनिश्चित करने को कहा गया है।

बता दें कि तबादले के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सिविल सर्जन से लंबे समय से एक ही जगह तैनात चिकित्सकों की सूची मंगाई गयी थी। उसी को आधार बताते हुए 274 मेडिकल अफसर (एक विशेषज्ञ के रूप में भी) एवं 52 विशेषज्ञों का तबादला किया गया है, लेकिन बहुत से चिकित्सकों का जहां जिला बदला गया है, वहीं कुछ ऐसे भी चिकित्सक हैं, जिनका जिला तो नहीं बदला गया है, लेकिन पद बदलकर उसी स्थान पर रखा गया है, जहां वह वर्षों से तैनात हैं।
राज्यभर के 52 विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले में 27 चिकित्सकों का जिला नहीं बदला है, जिसमें 10 केवल रांची में ही हैं। रांची के 10 चिकित्सकों में सदर अस्पताल के चार चिकित्सकों का पदस्थापन अवधि के लिए पद परिवर्तित कर, एक को प्रोन्नति देकर एवं एक को सिविल सर्जन कार्यालय, रांची से सदर अस्पताल में रखा गया है।
नाम कहां थे कहां गए
डॉ चंद्र किशोर शाही सिविल सर्जन, देवघर एसीएमओ, देवघर
डॉ रामदेव पासवान सिविल सर्जन प्र. पाकुड़ सिविल सर्जन, साहेबगंज
डॉ अरविंद कुमार सिविल सर्जन प्र. साहेबगंज एसीएमओ, पाकुड़
डॉ एचची महतो सिविल सर्जन, लातेहार स्वास्थ्य निदेशालय
डॉ डीएस सक्सेना सिविल सर्जन, कोडरमा स्वास्थ्य, निदेशाल
डॉ अनिल कुमार सिविल सर्जन प्र., पलामू एसीएमओ, पलामू
डॉ पीके सिन्हा सिविल सर्जन, सिमडेगा एसीएमओ, गुमला
डॉ एसके कांत सिविल सर्जन, धनबाद री.म.प. हजारीबाग
डॉ जुझार मांझी सिविल सर्जन प्र. जमशेदपुर सिविल सर्जन, चाईबासा
डॉ बुका उरांव सिविल सर्जन, चाईबासा स्वास्थ्य निदेशालय
डॉ एके खलखो सिविल सर्जन, प्र. खूंटी सिविल सर्जन, खूंटी
डॉ शाहिर पाल एसीएमओ, जमशेदपुर सिविल सर्जन, जमशेदपुर
डॉ आलोक विश्वकर्मा सीएचसी, धनबाद सिविल सर्जन, धनबाद
डॉ नवल कुमार पीएचसी, पाकुड़िया सिविल सर्जन, सिमडेगा
डॉ जेएफ कैनेडी सदर अस्प. पलामू सिविल सर्जन, पलामू
डॉ अनिल कुमार सीएचसी, तमार, रांची सिविल सर्जन, कोडरमा
डॉ दिनेश कुमार सीएचसी, पतरातू, रामगढ़ सिविल सर्जन, लातेहार
डॉ एमके टेकरीवाल स्वास्थ्य निदेशालय, रांची सिविल सर्जन, पाकुड़
सदर अस्पताल की डॉक्टर का दो जिलों में तबादला
राजधानी रांची के सदर अस्पताल में तैनात डॉ गीता कुमारी का तबादला दो जिलों में किया गया है। बतौर मेडिकल अफसर उन्हें सदर अस्पताल रामगढ़ में पदस्थापित किया गया है। जबकि, स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में उनका तबादला खूंटी के सदर अस्पताल कर दिया गया है।
Next Story