Jharkhand झारखंड: धनबाद के महुदा के सिंगरा बस्ती में बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। झारखंड एटीएस और बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात एक घर में चल रही फैक्ट्री में छापेमारी कर बड़ी संख्या में पिस्तौल जब्त की है। निर्मित और अर्धनिर्मित पिस्तौल की संख्या करीब तीन हजार बताई जा रही है। हालांकि जब्त पिस्तौल की संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। हथियार बरामदगी मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड मुर्शीद अंसारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मुर्शीद की पत्नी हीना परवीन को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि महुदा के सिंगरा से बनी पिस्तौल का इस्तेमाल पश्चिम बंगाल में हुए किसी अपराध में किया जाता था। अपराधी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर जांच करते हुए बंगाल पुलिस झारखंड पहुंची।
हथियार फैक्ट्री होने के कारण स्थानीय महुदा पुलिस के साथ झारखंड एटीएस भी छापेमारी में जुटी है। देर रात तक छापेमारी जारी रही। टीम ने मौके से निर्मित व अर्धनिर्मित पिस्तौल के साथ ही बैरल, लेथ मशीन, ड्रिल मशीन, लोहा, तांबा, पीतल व पिस्तौल बनाने में प्रयुक्त होने वाले कई उपकरण जैसे ग्रुप कटर, गेज, हेक्सा ब्लेड आदि बरामद किया है। -चार अपराधियों के साथ छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस बताया जा रहा है कि छापेमारी के लिए पहुंची टीम के साथ चार अपराधी भी थे। उनकी सूचना पर पुलिस टीम बंदूक फैक्ट्री पहुंची थी। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लंबे समय से यहां हथियार बनाकर दूसरे राज्यों व जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। एटीएस पता लगा रही है कि इस अवैध कारोबार के तार कहां तक फैले हैं।
TagsJharkhandबंदूकफैक्ट्रीभंडाफोड़ Jharkhandgunfactorybusted जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





