
x
Jharkhand झारखंड: देशभर में महाशिवरात्रि को लेकर काफी उत्साह है. सभी शिवालय शिव विवाह की तैयारियों में जुटे हुए हैं. वहीं, हर साल की तरह इस बार भी झारखंड के देवघर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार देवघर में वर्ष 1994 से शिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात निकालने की परंपरा चली आ रही है. पहले यह आयोजन शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजनारायण खवाड़े और बाद में सांसद निशिकांत दुबे की देखरेख में होता था, लेकिन इस साल पहली बार यह आयोजन झारखंड पर्यटन विभाग की देखरेख में होगा. वहीं, मेले से प्राप्त राजस्व को जिले के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा|
इस बार शिव बारात की झांकी में श्रद्धालुओं को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. शिव बारात में छऊ नृत्य, लोक नृत्य से लेकर कलाकारों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. बता दें कि इस साल महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी 26 फरवरी 2025 को रखा जाएगा। शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भी इसी दिन संपन्न हुआ था। लोग मंदिरों में जाकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।
TagsJharkhandदेवघरमहाशिवरात्रिभव्यशिवबारातDeogharMahashivratrigrandShivaprocessionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





