
x
झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार कल राज्य में 50 साल की उम्र वाले 1 लाख 58 हजार 218 नये लाभुकों को पेंशन का लाभ देने जा रही है .
झारखंड : झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार कल राज्य में 50 साल की उम्र वाले 1 लाख 58 हजार 218 नये लाभुकों को पेंशन का लाभ देने जा रही है . रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में महिला , बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है . वही झारखंड में राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन नाम की नई योजना की शुरुआत की गई है . देश में ये ऐसी पहली योजना है जिसमे विधवा महिला के पुनर्विवाह पर सरकार 2 लाख रुपया की मदद देने जा रही है . राज्य की 7 महिलाओं का चयन इस नई योजना के लिए किया गया है.
महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी दी . मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 50 साल उम्र की सभी महिलाओं और ST / SC वर्ग के पुरुष को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है . 1 लाख 58 हजार 218 नये लाभुकों को प्रथम बार दो माह की राशि भेजी जाएगी . इस योजना के लिए मात्र चार दिनों में 5 लाख 68 हजार 821 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए है . राज्य में अब वृद्धा पेंशन के लाभुकों की संख्या 26 लाख 73 हजार 958 तक पहुंच गई है . इसी तरह आंगनबाड़ी सेविका को 5 हजार और आंगनबाड़ी सहायिका को 2500 हजार रुपया दिया जायेगा . सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 6 लाख 53 हजार 976 को जोड़ा गया है.
Tagsचंपाई सोरेन सरकारविधवाओं को पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहन राशिप्रोत्साहन राशिपुनर्विवाहझारखंड सरकारझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारChampai Soren governmentincentive amount for remarriage to widowsincentive amountremarriageJharkhand governmentJharkhand newsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





