झारखंड

सभी सरकारी स्कूलों के 9वीं के छात्र छात्राओं को झारखंड सरकार देगी ये खास किताबें, जानें इसका उद्येश्य

Renuka Sahu
31 March 2022 3:57 AM GMT
सभी सरकारी स्कूलों के 9वीं के छात्र छात्राओं को झारखंड सरकार देगी ये खास किताबें, जानें इसका उद्येश्य
x

फाइल फोटो 

झारखंड के सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा में नामांकित सभी श्रेणी के 2 लाख 92 हज़ार छात्र छात्राओं को राज्य सरकार विशेष किताबों का सेट देगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड के सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा में नामांकित सभी श्रेणी के 2 लाख 92 हज़ार छात्र छात्राओं को राज्य सरकार विशेष किताबों का सेट देगी। इसमें सरकार हिंदी, अंग्रेजी की डिक्शनरी, एटलस सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी ग्रामर की किताबें उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम ने दी सहमति
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सहमति दे दी है। उधर कैबिनेट में भी प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है। अब 2022-23 के शैक्षणिक सत्र में इसका वितरण किया जाएगा। 9वीं कक्षा के छात्र छात्राओं को विशेष पुस्तकों का अनिवार्य रूप से दी जाने वाली पाठ्य पुस्तकों के अलावा होगा। सरकारी स्कूलों में नामांकित सभी श्रेणी के छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराया जाएगा ताकि इन किताबों के अभाव में पढ़ाई बाधित नहीं हो।
9वीं कक्षा में 1.34 छात्र और 1.59 छात्राएं
झारखंड के हाई और प्लास2 स्कूलों की नौवीं कक्षा में 2,92,760 छात्र छात्राएं नामांकित हैं। इनमें 1,33,982 छात्र हैं जबकि छात्राओं की कुल संख्या 1,58,778 हैं। इस तरह सभी विद्यार्थियों को सरकार की ओर से विशेष पुस्तके उपलब्ध कराई जाएंगी। इन छात्र-छात्राओं को पूर्व से पाठ्य पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाती रही हैं। इसके अलावा पोशाक और छात्रवृत्ति भी दी जाती हैं।
नए सत्र में पिछले साल से लंबित मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। इसका मसकद यह है कि इन बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभी से तैयार किया जा सके।
Next Story