
x
Jharkhand : झारखंड के गिरिडीह के बगोदर में सोमवार को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना घटी। एक नाबालिग लड़के ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना बगोदर के एक गांव की है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लड़का 17 साल का है और बच्ची का पड़ोसी है। बच्ची को इलाज और मेडिकल जांच के लिए सोमवार को गिरिडीह भेजा गया। घटना रविवार देर शाम की है। बताया जाता है कि बच्ची घर के आसपास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची जब घर आई तो उसके शरीर में खून लगा हुआ था। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए बगोदर स्थित एक नर्सिंग होम ले गए।
जहां डॉक्टरों ने मामले की जानकारी ली और बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। इधर, पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बताया कि चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को इलाज और मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है।
उन्होंने बताया कि लड़की की मां ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया जाता है कि लड़की के पिता प्रवासी मजदूर हैं। वे मुंबई में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो थाना पहुंचे। उन्होंने एसडीपीओ से मुलाकात कर मामले में आगे की कार्रवाई की मांग की।
TagsJharkhandमासूमदुष्कर्मinnocentrapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





