Jharkhand :झारखंड के दुमका जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां मयूराक्षी नदी में नहाने गए चार किशोर डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि बाकी तीन की तलाश जारी है। घटना गुरुवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार, दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के बापूपुर घाट पर चार दोस्त (16 से 17 साल की उम्र के) नहाने के लिए नदी में उतरे थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल से किशोरों के कपड़े और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से गुरुवार शाम करीब साढ़े तीन बजे कृष्णा सिंह (17) का शव नदी से बाहर निकाला गया। कृष्णा सिंह जामा के बांधपाड़ा का रहने वाला था। तीन अन्य किशोरों की तलाश के लिए देवघर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार बचाव अभियान चला रही हैं। बताया जा रहा है कि चारों किशोरों ने हाल ही में दुमका के सेंट जोसेफ स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी।
TagsJharkhandमयूराक्षी नदीकिशोरडूबेएकशव JharkhandMayurakshi riverteenagerdrownedonebody recovered जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





